अस्सी फिल्म ट्रेलर में तापसी पन्नू का सीन

यह फिल्म एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की लड़ाई है जिसकी कानूनी लड़ाई तापसी पन्नू लडेंगी। ये एक ऐसा ट्रेलर है जिसको देखकर आप उस दर्द का अहसास कर पाएंगे ये वाकई आपको झकझोर कर रख देगा | तापसी पन्नू जल्द ही इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को हमेशा लीग से हटकर फिल्में करने के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस बहुत जल्द एक इंटेंस टॉपिक वाली फिल्म अस्सी में नजर आने वाली हैं जिसके ट्रेलर और अनाउंसमेंट ने रिलीज होते ही दिमाग में सिहरन पैदा कर दी है।

नजर आएंगी तापसी वकील के तौर पर

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस इंवेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में उनका रोल ठीक वैसा दिखा भी है। इसमें तापसी को एक दृढ़ निश्चयी वकील के रूप में दिखाया गया है जो न्याय की लड़ाई में समझौता करने से इनकार करती हैं। कनी कुसृति का किरदार कहानी का भावनात्मक केंद्र है, और उनका केस ही कहानी को आगे बढ़ाता है।

अस्सी की कहानी क्या है ?

दिल दहला देने वाले ट्रेलर में कनी कुसृति को एक क्रूर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला के तौर पर दिखाया गया है। उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया जाता है। तापसी उनका केस लड़ती है और न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हालांकि, यह सफर आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें खुद भी एक चुनौतीपूर्ण कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है और अदालत में यह साबित करना होता है कि अपराध वास्तव में हुआ था।

By Baiswari News Desk

Baiswari News Desk is a digital newsroom covering India, business, entertainment, and world affairs with accuracy and responsibility.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *